फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-डायस प्रपत्र: पूरा करना तो दूर 1803 विद्यालयों ने डाटा इंट्री का कार्य शुरु ही नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित बेसिक स्तर के कई विद्यालयों में यू-डायस प्रपत्र भरने में प्रधानाध्यापक रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी 1803 विद्यालयों ने इसे भरना भी शुरू नहीं किया है। इसको लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी ने संबंधित प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है। कहा कि यह कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले में संचालित हो रहे बेसिक स्तर के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यू-डायस प्रपत्र भरना अनिवार्य है। विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र होने के कारण इसी के आधार पर देश के सभी विद्यालयों का अलग-अलग बजट निर्धारित होता है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में बेसिक स्तर के कुल 5965 विद्यालय हैं। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 4006 विद्यालयों की तरफ से यू-डायस 2020-21 का डाटा इंट्री पूरा किया गया है। 4006 विद्यालयों की डाटा इंट्री के सापेक्ष 780 विद्यालयों का डाटा सत्यापित किया गया है। इसको पूरा करने के लिए 18 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन अभी तक 1803 विद्यालयों ने इसे पूरा करना तो दूर उनकी डाटा इंट्री का कार्य शुरू ही नहीं किया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने इसको गंभीरता से लेते हुए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को यू डायस प्रपत्र भरने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें