शहर के नई सब्जी मंडी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बोलते दिनेश चंद्र राय। स्
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक रविवार को शहर के नई सब्जी मंडी स्थित एमएएच इंटर कॉलेज में हुई। इस बैठक में संगठन के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा एवं वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी दिनेश चंद्र राय के नामांकन व चुनाव पर चर्चा की गई।
संघ के अध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि इसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के अनुसार, तीन अक्तूबर को स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों के नामांकन के लिए जिले से शिक्षकों का एक बड़ा समूह वाराणसी प्रस्थान करेगा। शिक्षक संघ के सदस्यों ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया है। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष और मंडलीय मंत्री सौरभ कुमार पांडे ने किया। संगठन के सदस्यों विवेकानंद गिरी, नारायण उपाध्याय, शरद कुमार पाठक, संजय कुमार पांडेय और निमिष नारायण राय ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अजय कुमार राय, राज मंगल राय, ओम नारायण राय, तौफीक खान और मोहम्मद अहद आदि मौजूद रहे।