फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुबह-शाम बढ़ी गलन, पांच तक बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में ठंड का सितम जारी है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। रात में पड़ रहा कोहरा सुबह आठ बजे तक पड़ रहा है। इसके बाद सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। ऐसे में बढ़ रही परेशानी को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने एक से लेकर आठ तक सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जबकि आर्द्रता-65 प्रतिशत न्यूनतम और अधिकत 86 प्रतिशत रही। कोहरे के कारण वाहन सवार लोगों को दिन में सुबह आठ बजे तक हेडलाइट जलानी पड़ रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रमुख अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दिसंबर माह के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा, वहीं औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लेकिन, जनवरी से मार्च के दौरान सामान्य अथवा सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना सर्वाधिक है।
पांच दिन का रहेगा कुछ इस तरह मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में मौसमविद कपिल शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी हवा औसत 05 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्या करें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में मौसमविद कपिल शर्मा ने बताया कि रबी मौसम की महत्वपूर्ण सब्जी फसलों में गोभी वर्गीय, टमाटर, आलू, मिर्च मेथी, गाजर, पालक आदि प्रमुख फसलें खेत में अपनी बढ़वार की अवस्था में होती हैं। इसके साथ ही खेत में तैयार गाजर,मूली, शलजम पालक और मेथी आदि की समय पर तुड़ाई करके बाजार में भेजते रहें। किसान अपनी रबी फसलों गेंहू चना जौ जई आदि फसलों की निगरानी करें तथा निराई गुड़ाई व सिंचाई का प्रबंध करें। मुर्गियों के चूजों को ठण्ड से बचाने का उचित प्रबन्ध करें तथा लेयर फीड और सीप का चूरा दें।
कागजों पर जल रहा है अलाव
गहमर। पिछले कई दिनों से हवा चलने और कोहरे के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि ठंड को देखते हुए क्षेत्र में अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाए। लेकिन, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। स्थानीय गांव समेत बारा, भदौरा आदि जगहों पर अभी तक अलाव नहीं जलवाया गया है। एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 40 जगहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें