फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 200 लोगों को मिला ऋण

Thu, 07 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका मैदान पर बुधवार को आयोजित मेगा मुद्रा ऋण कैंप में यूनियन बैंक की ओर से 755, काशी गोमती ग्रामीण बैंक की ओर से 506 और अन्य बैंकों की तरफ से जिले में 200 लोगों को ऋण दिया गया। इस कार्यक्रम के
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने नवयुवक-युवतियों के स्वरोजगार के लिए 10 लाख तक के ऋण की उपलब्धता के बारे में बताया। कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी का नाम अस्पृश्यता को हटाने के लिए लिया जाता

है। उसी प्रकार आर्थिक अस्पृश्यता को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया जाएगा। यूनियन बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण तिवारी ने बैंक की तरफ से स्वरोजगार योजना कार्यक्रम के लिए किए जा रहे कार्य
विज्ञापन


की प्रशंसा की। महाप्रबंधक वाराणसी अंचल एके दीक्षित ने कहा कि बैंक पात्रता के आधार पर लोगों को ऋण देने के लिए तत्पर है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने कहा कि बैंक और प्रशासन दोनों ही विकास के पूरक हैं।

अग्रणी जिला प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने जिले में मुद्रा योजना की प्रगति से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। शिविर में ग्रामीण बैंक के निदेशक भोला प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड डा. राजीव नंदन एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे। संचालन जेबी सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें