रेवतीपुर। उतरौली गांव के गंगाराम और अशोक पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरा गांव शोक संतप्त है। परिवार की स्थिति को देखते हुए मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिलाने की बात कही। यह दुर्घटना दो दिन पहले हुई थी और बीती रात अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी पीड़ित परिवार से मिले और शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को उस वाहन की तलाश कर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेमशंकर सिंह ने अशोक पासवान के परिवार को एक सरकारी आवास दिलाने का वादा किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवली जमशेद राइनी, उतरौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम शंकर सिंह, सेेेना के पूर्व कैप्टन हीरा यादव, सुरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद