फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के खाते में पहुंचे एक-एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/कासिमाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के 30317 श्रमिकों के बैंक खाते में आपदा राहत सहायता योजना के तहत ऑनलाइन एक-एक हजार रुपए हस्तांतरित किए। योजना में प्रदेश के 23 लाख श्रमिकों को 230 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया गया। सीएम ने असंगठित कर्मकारों के लिए असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। पोर्टल पर धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला, फुटकर सब्जी वाले, चाय-चाट ठेला, फुटकर व्यापारी, नाविक, आटो चालक समेत विभिन्न 45 क्षेत्रों के कर्मकार पंजीकरण करा सकेंगे। इन्हें मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में दो लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पांच लाख रुपए तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण कमजोर हुआ, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कासिमाबाद स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर यूपीडा द्वारा वीडियो स्क्रींस, कैमरे के साथ ही अच्छे इंटरनेट का प्रबंध किया गया था। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने श्रम परिवर्तन अधिकारी लईक अहमद को यूपीएसएसबी डाट इन पोर्टल पर योजनांतर्गत आच्छादित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन कराने को कहा। डीएम ने बोर्ड में पंजीकृत पांच निर्माण श्रमिकों को सांकेतिक रूप से हित लाभ वितरण का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह, सुभाष राम, अखिलेश चौहान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें