फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका नहीं लगने पर भड़के युवा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को टीका नहीं लगने पर युवा भड़क गए। नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ कार्यालय के सामने जमकर बवाल काटा। यही नहीं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी करने से भी पीछे नहीं हटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण चल रहा है। बुधवार को टीका लगवाने पहुंचे युवाओं को जब यह पता चला कि वैक्सीन समाप्त हो गई तो वह भड़क उठे और हंगामा शुरु कर दिया। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर उन्हें समझाने के साथ शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन वह बवाल काटते रहे। जानकारी होने पर एसीएमओ डा. केके वर्मा पहुंचे और वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरु होने की बात बताकर उन्हें शांत कराने लगे, लेकिन युवकों ने उनके साथ बदसलूकी शुरु कर दी। इसके बाद युवक सीएमओ कार्यालय पहुंचे और घेराव की चेतावनी देते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान उनकी सीएमओ डा. जीसी मौर्या से कहासुनी हो गई। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी पहुंचे और मामला शांत करने लगे। इस दौरान एक भाई-बहन पुलिस कर्मियों से कहासुनी के बाद महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई पर करने लगे। पुलिस ने दो युवा और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। कोतवाल विमल कुमार ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। सोमवार को वैक्सीन मिलने के बाद पुन: 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण शुरु हो जाएगा। इसकी जानकारी देने के बाद भी युुवाओं द्वारा बवाल काटने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें