गाजीपुर। विभिन्न पंचायत भवनों पर बृहस्पतिवार को प्रधानों-सचिव की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें छह समितियों प्रशासनिक, नियोजन एवं विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण तथा जल प्रबंधन समिति का गठन करने के साथ सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। ग्राम प्रधानों को समितियों का सभापति बनाया गया। मुहम्मदाबाद : विकासखंड की गठित 63 ग्राम पंचायतों की बैठक सरकारी सार्वजनिक भवनों में हुई। ग्राम पंचायत हुस्सेपुर कोठिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रीति राय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समितियों का गठन हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी कुवर तेजप्रताप, ग्राम पंचायत सदस्य मालती देवी, दुईजी देवी, किसमतिया देवी, श्वेता, जनार्दन राम, कमला राम, अजीत पुरी, मोहम्मद शकील, प्रधान प्रतिनिधि ऋषिकेश प्रधान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजापुर में ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार राय, अहिरौली में मनीष जायसवाल, सलेमपुर में शेषनाथ यादव, दाउदपुर में जयप्रकाश यादव, चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में विद्या शर्मा की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई।
सुहवल : ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कोविड संक्रमण पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के साथ ही जागरूकता, गांवों में सेनेटाइजेशन, फागिंग कराने के साथ ही मेडिकल किट के वितरण, गांव में टीकाकरण तथा जांच पर भी जोर दिया गया। पंचायत राज विभाग ने प्रधानों को उनकी जिम्मेदारियों से रूबरू कराया। भांवरकोल : बीडीओ धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि 43 गाम पंचायतों में कुल छह समितियों के गठन का कार्य पूरा हो गया। नंदगंज : देवकली ब्लाक के ग्रामसभा बरहपुर में पंचायत भवन पर रोजगार सेवक नवीन जायसवाल की उपस्थिति में प्रधान तथा पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सब्लू ने कहा कि गांव में सभी कार्य पारदर्शिता के अनुसार कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि पंचायत की बैठक में समितियों के गठन के बाद कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए चर्चा की गई।