गाजीपुर। केंद्र में भाजपा की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से तीन दिवसीय सेवा कार्य के संचालन के लिए बृहस्पतिवार को जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी आदि की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। जिसमें शुक्रवार से तीन दिवसीय रक्दान शिविर पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा ने सत्ता को नहीं हमेशा सेवा को महत्व दिया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की 28 एवं 29 मई को पार्टी के सभी मोर्चों की तरफ से शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा। 30 मई को गांव-गांव में सेवा के कार्य होंगे। इसमें कोविड-19 से बचाव एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए लोगों को मास्क, सेनेटाइजर बांटे जाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, नवीन श्रीवास्तव, डॉ. शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय और विनीत शर्मा मौजूद थे। संचालन प्रवीण सिंह ने किया। जबकि आभार सरोज कुशवाहा ने किया।