फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयो, सबस्टेशनों को सैनिटाइज कराएं

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्रक देते जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा एवं मौजूद अन्य लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता प्रथम मनीष कुमार से मिला। संक्रमण को देखते हुए उनसे कार्यलयों और सब स्टेशनों को सैनिटाइज कराने की मांग की। कहा कि बिना इसके कार्य करना संभव नहीं होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया विद्युत कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्यालय, राजस्व संग्रह, विद्युत आपूर्ति, मीटर रीडिंग के कार्य कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यालयों एवं विद्युत उपकेंद्रो को सेनेटाइज कराया जाए। कार्यालयों में आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। प्रत्येक कर्मचारियों को हैंड सेनेटाइजर, हैंडवाश, हैंड ग्लव्स, मास्क तत्काल उपलब्ध कराया जाए। अगर कोई भी कर्मचारी संविदा कर्मी एवं मीटर रीडर को कोरोना लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत अवकाश स्वीकृत किया जाए। बताया कि विद्युत कर्मी का आवश्यक सेवा ड्यूटी पास तत्काल बनवाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री विजयशंकर राय, मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, शशिकांत मौर्य, अश्विनी सिंह, अजय विश्वकर्मा, विष्णु राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें