मुहम्मदाबाद। पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार कार्य तेज कर दिया गया है। लेकिन इस दौरान कोविड के नियमों को ताक पर रख दिया गया है। वोट मांगने निलके प्रत्याशी और उनके समर्थक न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। उधर, मतदाता दरवाजे पर पहुंचे हर प्रत्याशी को वोट देने का वादा कर रहा है। प्रचार का कार्य सुबह से शुरु होकर देर रात तक चल रहा है। प्रत्याशियों द्वारा अपने को ईमानदार एवं गरीबों का मसीहा बताकर विकास के लिए वोट मांगरहा है। जबकि मतदाता भी उन्हें ही वोट देने का वादा उनसे कर दे रहा है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं की ऐसी खामोशी से परेशान भी हैं। प्रशासन की नजरों में धूल झोंक कर दावत दी जा रही है। लोग अपने प्रत्याशी को स्वच्छ छवि, ईमानदार और विकास करने वाला बताकर उसका जमकर गुणगान कर रहे हैं। विरोधी प्रत्याशी की तरह- तरह से आलोचना करते हैं। इस चिलचिलाती धूप की परवाह न करते हुए प्रत्याशी इस भीषण गर्मी में वोट मांगने के लिए गांव की गली-गली, घर-घर दौड़ लगा रहे हैं।