मरदह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में उपस्थित कासिमाबाद के एसडीएम भारत भार्गव।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसर में शुक्रवार को रविदास जयंती एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की गई। शोभायात्रा एवं डीजे पूर्ण प्रतिबंधित रहने की बात बताई गई। कहा गया कि अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जमानिया : शांति समिति की बैठक में एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय, राकेश कुमार मौजूद थे। मरदह : कासिमाबाद तहसील के उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहा कि बिना डीजे के कोविड-19 का पालन करते हुए संत रविदास जयंती मनाएं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव, मटेहू पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद पांडेय, रमेशचंद्र दुबे मौजूद थे। दिलदारनगर : थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार डीजे नहीं बजाना है। उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव, कांस्टेबल मंगला यादव, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, उघोग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी दिनेश अकेला, मुन्ना रौनियार, विकास अग्रहरि, अभय सिंह, जंगली राम, पप्पू यादव, अरुण सिंह, सूरज कुमार, बालेश्वर राम, अनिल प्रजापति मौजूद थे। शादियाबाद: भुड़कुड़ा के क्षेत्राधिकारी महमूद आलम ने कहा कि विवादित स्थान पर मूर्ति की स्थापना न करें। पूजा के दौरान डीजे और अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा, एसआई बलवंता, कमलेश राम, विजय कश्यप, धर्मेंद्र मौजूद थे।