फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक कदम आगे बढ़ाएं, भारत को स्वच्छ बनाएं’

विज्ञापन
सेवराई क्षेत्र के प्रखर प्रज्ञा कांवेंट स्कूल की तरफ से सांस्कृतिक धरोहरों एवं स्वच्छता के प्रत - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। एकल अभियान के तहत क्षेत्र के प्रखर प्रज्ञा कांवेंट स्कूल की तरफ से शुक्रवार को सांस्कृतिक धरोहरों एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पैदल यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत संभाग प्रमुख ज्ञानचंद्र ने की। विद्यालय प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने नि:शुल्क मास्क का वितरण किया। तख्तियों और बैनर के साथ एकल अभियान परिवार की दर्जनों महिलाएं एवं विद्यालय की छात्र-छात्राएं ‘आओ घर-घर अलख जगाएं, प्लास्टिक को घर घर से भगाएं’, ‘आओ एक कदम बढ़ाएं, भारत को स्वच्छ बनाएं’, ‘मेरा गांव साफ होगा, जब सबका साथ होगा’ स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ पैदल जन जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरु होकर भदौरा बस स्टैंड, यूनियन बैंक चौराहा, तहसील गेट, ब्लाक मुख्यालय, भदौरा बाजार, पानी टंकी, रेलवे क्रासिंग और रेलवे स्टेशन होते हुए पुन: विद्यालय पर आकर सभा में तब्दील हो गई। एकल अभियान सेवा व्रती कार्यकर्ता प्रमुख सुमन वर्मा ने विचारों और उद्देश्यों को साझा किया। इस मौके पर महेंद्र, सुमन, दुर्गेश, विनय जायसवाल, मदनमोहन शर्मा, प्रबंधक सुनैना देवी, अवधेश सिंह, पप्पू सिंह, अर्जुन, विकास, अर्चना, पिंकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें