फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 419 में मौके पर 27 आवेदन पत्रों का निस्तारण

विज्ञापन
कासिमाबाद तहसिल में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों को सुनते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ए? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को फरियादी अपनी फरियाद लेकर हाकिमों तक पहुंचे। किसी का राजस्व से जुड़ा मामला था तो कोई जमीन विवाद के मामले के हल के लिए पहुंचा था। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए निर्देश दिया। इस दौरान सदर समेत सात तहसीलों में 419 में से 27 आवेदनपत्रों पर सुनवाई के बाद निपटारा किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई की। ठंड के बाद भी पीड़ित समस्याएं लेकर पहंचे थे। तहसील पर सुबह 9.30 बजे ही तहसीलदार और एसडीएम पहुंच गए थे। 10.20 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता फरियादियों से रू-ब-रू हुए और 10.40 बजे पूरे अमले के साथ जिलाधिकारी एमपी सिंह तथा पुलिस अधिक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह तहसील पर लोगों की समस्या सुनने पहुंचे। कुल 28 फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंपा। इसमें से एक शिकायत का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही किया। जबकि अन्य 27 मामले विभिन्न विभागों को अग्रसारित कर दिया। जिलाधिकारी ने अफसरों को हिदायत दी कि वह तत्काल मौके पर जाकर मामलों का निपटारा करें। साथ ही इसे आईजीआरएस पोर्टल पर भी अपलोड कराएं। एक माह तक शिकायत पत्र पोर्टल पर फीड नहीं होने पर माना जाएगा कि कार्रवाई नहीं कि जा रही है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, एसडीएम कासिमाबाद भारत भार्गव, एसओसी एसके शुक्ला, तहसीलदार कासिमाबाद पीडी विजय प्रकाश वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूूद थे। औड़िहार : तहसील सैदपुर में एसडीएम ने 80 आवेदन में तीन मौके पर निपटाए। फरियादी कुसुहीं नंदगंज की रमावती देवी ने कहा कि वरासत के मामले में वह कई चक्कर लगा चुकी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पिपनार सैदपुर निवासी जयप्रकाश ने कहा कि साहब, दसों बार चक्कर काट चुका हूं लेकिन वरासत के मामले में न्याय नहीं मिल रहा। एसडीएम ने दोनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और संबंधित को निपटारे का निर्देश दिया। सेवराई : उपजिलाधिकरी की अध्यक्षता में 34 में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया : तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 आवेदन प्राप्त हुए यिजसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया : उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें