गाजीपुर। नोनहरा पुलिस ने चोरी की बाइक एवं मोबाइल के साथ बालू बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सदिकापुर रेलवे क्रासिंग से चोरी की एक बाइक, एक मोबाइल तथा 3150 रुपये नगदी के साथ बालू गिराने के नाम पर पैसा खाते में मंगाने वाले ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक अनुराग वर्मा द्वारा एक बाइक राबर्टगंज से चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदलकर उस पर दूसरा नंबर लिखवा दिया गया है। उक्त व्यक्ति द्वारा मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ में जगह-जगह बिल्डिंग मैटीरियल्स की दुकानदार का नाम और नंबर दुकानों से लेकर उनसे बात करता था। इतना ही नहीं उक्त दुकान की मोबाइल से फोटो खींचकर उसके आस-पास मौजूद रहकर देखता था कि कहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उस बाजार में किसी दुकानदार से बालू का ग्राहक बनकर बालू खरीदने की बात करता था, जब दुकानदार द्वारा बालू न होने की बात कही जाती थी, तो कुछ दिन बाद फिर उसी दुकानदार के पास जाकर बालू गिराने की बात करता था। ऐसे में सोनभद्र से जो ट्रक बालू लेकर आते थे। उन ट्रकों पर लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से वह बिल्डिंग मैटीरियल के दुकानदार से बात कर बालू गिरवा देता था तथा पैसा अपने खाते में मंगाता था। इस बीच वह ट्रक चालक के मोबाइल नंबर पर एक हफ्ते बाद पैसा लेने को कहकर वापस भेज देता। इसके बाद जब ट्रक संचालक एवं चालकों को पैसा नहीं मिलते, तो वह दुकान संचालकों के यहां चक्कर काटने लगते। इसकी शिकायत पर दुकानदार भी अवाक रह गए।