फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के गोविंदपुर सिउरीडीह गांव स्थित बाबा हरिद्वार कमला इंटर कालेज परिसर में बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही गई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को वह सदन में उठाएंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय मिलने तक संघर्ष किया जाएगा। कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सपा सरकार ने मानदेय देना शुरू किया, लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। शिक्षकों के सम्मान से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि सानंद सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज की एक मजबूत कडी़ है। संयोजक अजय सिंह ने सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य हृदय नारायण सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर जितेंद्र यादव, सीताराम यादव, रामू यादव, रामदरश यादव, पारसनाथ यादव, धनंजय मिश्र, स्वामीनाथ सिंह, उदयनारायण सिंह, अशोक सिंह, पप्पू, विजयशंकर यादव, रणधीर सिंह, परमानंद सिंह, आलोक सिंह, अतुल सिंह, सुदामा यादव, दुर्गाप्रसाद सिंह, एकबाल अहमद अंसारी, रेेेेयाज अंसारी, अरविंद यादव, राजेंद्र पांडेय, डा. रामबदन सिंह, कालिका यादव, सुब्बचन यादव, रामजन्म यादव, सूर्यनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें