फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम लोगों का जीवन हुआ दुरूह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम लोगों का जीवन दुरूह हो गया है। मजदूर-किसान विरोधी कानूनों से उनका जीवन दूभर हो जाएगा। इसलिए राजनैतिक ज्ञान से जनता को लैस करने का काम करना ही होगा, जो सरकार अपने वादों को पूरा न करे उसे सत्तासीन रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैनपुर एवं रेवशा पार्टी शाखाओं की बैठक में श्री यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसानों, मजदूरों, शोषित, पीड़ित जनता का राज कायम करना है। पूंजीवादी व्यवस्था के वर्गीय एवं जनविरोधी चरित्र को उजागर करें। देश में बेरोजगारी चरम पर है। बड़े पैमाने पर कारखाने बंद हुए हैं। अंधाधुंध निजीकरण की नीतियां देश को रसातल में पहुंचा देगी। बैठकों में करंडा ब्लाक के मंत्री डा. शिवमूरत बिंद, जिला कार्यसमिति के सदस्य ईश्वरलाल गुप्ता, राम शुक्ला, हरिनारायण खरवार, बब्बन सिंह यादव, सूर्यनाथ बिंद, मुन्नीलाल, जयकिशुन गोंड़, मंगल बिंद, सजीवन राम, बुद्धू पासवान आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुनीता राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें