जिले के 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2643 मरीजों ने अपना उपचार कराया। मेले में बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सक के न रहने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के चार पीएचसी के कुल 147 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ नि:शुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा.अशोक कुमार सिंह ने 41 मरीजों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मटेहूं में डा.पीसी यादव ने 44, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पांडेपुरराधे में डा. आसिफ लारी ने 31 और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अविसहन में डा. इमरान उस्मानी ने 31 मरीजों का इलाज किया। मेला में कुल 147 मरीजों की जांच एवं नि: शुल्क दवा वितरण किया गया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शिविर में नगर कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 43 मरीजों की जांच के बाद नि:शुल्क दवा देकर इलाज की गई। केंद्र चिकित्सक प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराई गई।