फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायतों में बांटी मेडिकल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/बहादुरगंज। दो नगर पंचायतों में बुधवार को एसडीएम की देखरेख में कोरोना मेडिकल किट का वितरण कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों को संक्रमण के प्रति लापरवाही न बरतने और गाइड लाइन का पालन करने की नसीहतक की गई। सादात : नगर पंचायत कार्यालय पर जखनिया के नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट प्रदान की। कहा कि कोरोना के लक्षण दिखाई देते ही जांच कराकर इलाज शुरु करा दें। लापरवाही जानलेवा बन सकती है। लक्षण वाले व्यक्ति को तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध करा दें। सक्रियता से कई लोगों की जान बच सकती है। इस दौरान ईओ संदीप सिंह, लेखपाल रमाशंकर, सीडीपीओ मीनाक्षी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बहादुरगंज : नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव के नेतृत्व में नि:शुल्क मेडिकल किट बांटने की शुरुआत की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जिनमें संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं। उनका टेस्ट कराने के बाद दवा की व्यवस्था कराई जाएगी। गरीब परिवारों को निशुल्क मेडिकल किट दिया जा रहा है। सभी 13 वार्ड में लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा के माध्यम से इसके बंटवाया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार विराग पांडेय, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दुबे, कानूनगो भोला राय, अखिलानंद तिवारी, हलका लेखपाल उपेंद्र राय, अवधेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें