फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास एक प्लास्टिक के सामान की गुमटी में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बाजार निवासी मनोज ठठेरा गुमटी में प्लास्टिक के सामान की दुकान चलाते हैं। लॉकडाउन की वजह से कई दिनों से दुकान बंद थी। आस-पास के लोगों ने गुमटी से धुआं निकलता हुआ देखा। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दुकानदार को दी। कुछ ही देर में मनोज दुकान पर पहुंच गया। किसी तरह से गुमटी को खोला तो देखा कि आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में करीब 25 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें