फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री में मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची हटिया स्थित टुपूदाना इंडस्ट्रीयल एरिया से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम सैदपुर के स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी संचालक सर्वांश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वाराणसी के कैंट थाना स्थित संजय नगर कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपी ने फर्जी एजेंसी के नाम पर 192000 कप सिरप बेचे थे। करीब 11.50 करोड़ की कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में 19 दिन पूर्व छह फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है, जबकि दिसंबर माह के पहले सप्ताह से ही एसआईटी जांच चल रही है।
शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 24 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। सैदपुर स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश को शहर कोतवाली पूछताछ लिए बुलाया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सर्वांश ने बताया कि उसने कोडीनयुक्त 192000 कफ सिरप की शीशी खरीदी थी। यहीं नहीं उसने फर्जी एजेंसी के नाम पर खपाने का भी काम किया था।
ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश मौर्या ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि कोडिन नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधि है। इसका चिकित्सकीय प्रयोग डॉक्टर के परामर्श पर किया जाता है। इंस्पेक्टर ने बीते 14 नवंबर से 20 नंबर तक छह फर्म का निरीक्षण व सत्यापन किया तो फर्माें के संचालक ने कोई क्रय- विक्रय का विवरण नहीं दिया था।


कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में सैदपुर स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी संचालक सर्वांश को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। पूछताछ के लिए बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- शेखर सेंगर, सीओ सिटी


इन फर्मों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि अमित सिंह प्रोपराईटर फर्म मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी जखनियां गोविंद थाना भुड़कुड़ा, निलेश कुमार श्रीवास्तव प्रोपराईटर फर्म मेसर्स शुभम फार्मा खानपुर थाना, शुभम सिंह फर्म मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी मंझनपुर थाना भुड़कुड़ा, दयाराम सिंह प्रोपराइटर मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर गोराबाजार पीरनगर, शरवंश प्रोपराइटर मेसर्स स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी सैदपुर, राहुल यादव प्रोपराइटर मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी नंदगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।





छह फर्माें ने सात लाख से अधिक शीशियां खरीदीं
ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश मौर्य द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जिन छह फर्माें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था उनके द्वारा प्रतिबंधित सिरप की सात लाख से अधिक शीशियां खरीदी गई थीं। कोडिनयुक्त सिरप न्यू पेसेडाइल कफ सिरप 100 एमएल बोतल है। राधिका मेडिकल एजेंसी ने 79000 बोतल, मौर्या मेडिकल स्टोर ने 49800 सिरप बोतल, नित्यांश मेडिकल एजेंसी 288000 बोतल, शुभम फार्मा ने 174000 बोतल, अंश मेडिकल एजेंसी 198500 और स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी ने 192000 कप सिरप की शीशी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें