फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कई गांवों में फैला खसरा, कई बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में लगा स्वास्थ्य विभाग, आज बीमारी की जांच के लिए पहुंचेगी डॉक्टराें की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। भदौरा ब्लाॅक के चार गांवों में करीब दो दर्जन बच्चे खसरे से बीमार हो गए हैं। डब्लूएचओ मानिटर अमित ने बताया कि दिलदारनगर, उसिया, गोड़सरा, बारा गांव में अलग - अलग समय पर संक्रमण ने अपना असर दिखाया है।
उसिया में 12, गोड़सरा में पांच और बारा में पांच बच्चे खसरा की चपेट में हैं। दिलदारनगर में 946 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। वहीं शुक्रवार को टीम भेजकर गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। भदौरा ब्लाक के बारा, उसिया, गोड़सरा गांव में बच्चे खसरे की चपेट में हैं। इन गांवों में करीब कई बच्चे इससे पीड़ित हैं। बारा गांव में बीमार बच्चों में अब्दुल्लाह (8), हलीमा (2), हम्माद अली (4), साद अली (2), जुहान बाबर डेढ़ वर्ष। गोड़सरा गांव में अल्ताफ रजा (3), अलशिफा (3), आशारुल (24), आहिल (6), शियांशु (3), उसिया में गंगासगर (2), लालसा (7), राघवेंद्र (5), छाया (5), किनवेनी (4), महेश (6), अखिल (1), रूपा कुमारी (7) आदि शामिल हैं। सभी बच्चों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। हालांकि गोड़सरा गांव में सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक भदौरा डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया कि प्रकोप को देखते हुए गांवों में सर्वे कराने के बाद बच्चों को खसरे से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कराया जाएगा। मामलों को देखने और बीमारी के प्रसार की जांच के लिए शुक्रवार को गांवों में डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी और इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि मीजल्स बचपन में होने वाला एक इंफेक्शन है, जो वायरस के कारण होता है। इसे हिंदी में खसरा भी कहा जाता है, जो एक समय में आम बीमारी थी, हालांकि, अब इससे वैक्सीन की मदद से बचा जा सकता है। मीजल्स और खसरा के अलावा इसे रुबेला के नाम से भी जाना जाता है, जो आसानी से फैलता है और बच्चों की जान पर खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें