फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिछले साल के मुकाबले 7 डिग्री ज्यादा गर्म रही मई

विज्ञापन
संशोधित----तेज धूप से बचने के लिए शहर के गोराबाजार में मां के पल्लू से सिर ढंककर जाता बच्चा। सं
विज्ञापन
गाजीपुर। नौतपा का असर जनपद में सोमवार को दिखा। नौतपा के कारण पूरे दिन धरती तपती रही। जनपद का अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल 2025 की तुलना में मई इस वर्ष सात डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रही।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने तपन महसूस की। प्रचंड धूप के कारण लोगों का हाल-बेहाल नजर आया। साथ ही गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों की दुश्वारियां और भी बढ़ गईं। पूरे दिन गर्म हवाओं के थपेड़े लोग झेलते रहे। सुबह आठ बजे से ही तल्ख मौसम ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। समय बीतने के साथ ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगा। बाहर प्रचंड धूप व गर्म हवाओं ने सताया, तो घर के अंदर तपन ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई।
वर्ष 2025 की तुलना में मई इस बार सात डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि 25 से 27 मई तक अति उष्ण लहर व लू के मद्देनजर जनपद में आरेंज अलर्ट का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए बरतें सावधानियां
- बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, धूप का चश्मा व छाते का इस्तेमाल करें।
- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
- कड़ी धूप से बचें और जितना संभव हो छाया में रहें।
- बार-बार पानी पिएं, चाहे प्यास न लगे।
- ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल व प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें।
- कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन व चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर शरीर पर पानी का छिड़काव करें।
पशु पालकों के लिए सलाह
- पशुओं को दिन में कम से कम तीन-चार बार ताजा व ठंडा पानी पिलाएं।
- पशुओं को दोपहर में छायादार स्थान पर रखें।
- हरे चारे व पानी से भरपूर आहार दें।
00000000000000
आपातकालीन संपर्क
- पुलिस : 100/112
- एंबुलेंस : 108
- राहत आपदा कंट्रोल रूम : 1070
- जिला आपदा कंट्रोल रूम : 1077
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें