फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करेगी मैथ किट 17-05-04

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करने और उसके शिक्षण को आसान बनाने के लिए विद्यालयों को मैथ किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस किट के माध्यम से बच्चों को विषयवस्तु की वास्तविकता का ज्ञान कराया जाएगा। इससे बच्चों को स्वयं करके सीखने का मौका मिलेगा और उनकी गणित के प्रति समझ बढ़ेगी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के संचालन के साथ ही शिक्षण को और रुचिकर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में गणित को रुचिकर बनाने तथा बच्चों में उसके प्रति समझ विकसित करने के लिए एनसीईआरटी की ओर से अर्ली स्कूल मैथमैटिक्स लर्निंग किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 2269 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख 80 हजार 26 बच्चे अध्ययनरत हैं। गणित के प्रति रुचि पैदा करने के साथ ही उसके शिक्षण को आसान बनाने के लिए उपलब्ध कराई जा रही मैथ किट में विभिन्न सामग्री शामिल है। इसमें प्लास्टिक घड़ी, प्लास्टिक मोल्डेड बाक्स, सिलेंडर, प्रिज्म, कोन, स्टैंप पैड आदि शामिल है। इसके अलावा विभाग की तरफ से 37 प्रकार के पोस्टर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन पोस्टर पर कविता, कहानी के साथ ही तरह-तरह के चार्ट बने हैं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) अरुण प्रकाश यादव ने बताया कि मैथ किट जल्द ही जिले को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद इसके वितरण के साथ ही पोस्टर चार्ट भी वितरित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें