फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
गुरूगोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर मुहम्मदाबाद में निकाली गई प्रभातफेरी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समुदाय की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी 19 जनवरी तक निकाली जाएगी। नगर स्थित गुरुद्वारा से सुबह छह बजे सिख कीर्तन करते सदर रोड, शहीद पार्क तिराहा, तहसील, यूसुफपुर बाजार होते पंजाबी कटरा तक गए। वहां से पुन: जत्था गुरुद्वारा पहुंचा। जहां रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा में 12 जनवरी से गुरुग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा है। इसका समापन 20 जनवरी को होगा। प्रभातफेरी में सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिह, हरजीत सिंह बिल्लू, राजेंद्र सिंह पिंटू, चरनजीत सिंह, हरजीत सिंह सलूजा, जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, गुरुचरन सिंह, इंद्रजीत कौर, नरेंद्र कौर, रवींद्र कौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें