फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ‘माताजी’ ने गांव के बच्चों को दी स्कूल भवन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार शिक्षा क्षेत्र सैदपुर अंतर्गत कूड़ा लंबी ग्राम की प्राथमिक पाठशाला के लिए गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी शर्मा ने स्कूल भवन बनाकर शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया है। भवन का लोकार्पण बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माताजी के नाम से विभूषित शांति शर्मा ने जिस उदारता का परिचय दिया है, वह अनुकरणीय है। जब इस तरह के लोग आगे आकर सामाजिक कार्यों में योगदान देते हैं तो वह एक नई परंपरा की शुरुआत होती है। ऐसे लोग समाज के लिए आदरणीय बन जाते हैं।
विद्यालय में बच्चों के लिए दो कक्ष, एक कार्यालय कक्ष, एक बरामदा तथा बच्चों को बैठने के लिए 24 अदद बेंच और डेस्क भी उनके द्वारा प्रदान किया गया है। इसके पूर्व बीएसए हेमंत राव का स्वागत आयोजकों ने प्रतीक चिन्ह एवं शाल देकर किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, कार्यक्रम के संयोजक विनोद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह यादव आदि शिक्षक नेता एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। धन्यवाद प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार एवं प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें