फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर मनाएंगे चारू मजूमदार का शहादत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) की सदर कमेटी की बैठक तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी नौ अगस्त को भारत छोड़ो दिवस को कारपोरेट परस्त, मोदी सरकार गद्दी छोड़ो, अभियान चलाने और जिला मुख्यालय पर जनगोलबंदी करने का निर्णय लिया गया। सदर कमेटी की बैठक में सदस्यों ने सीतापुर में आयोजित पार्टी के हाने वाली 13वें राज्य सम्मेलन की तैयारी, 28 को पार्टी के दिवंगत महासचिव चारू मजूमदार का शहादत दिवस ब्लॉक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि कोरोना महामारी में मौत के आंकड़े सरकार छिपा रही है। वास्तविक आंकड़े सरकारी आंकड़ों से कई गुना अधिक हैं। पार्टी गांव-गांव में अप्रैल मध्य से लेकर जून तक हुई मौतों का आंकड़ा जुटाकर तथा मृतक के आश्रितों के परिजनों से मुआवजा के लिए आवेदन लेकर प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाएगी। 26 जुलाई को एपवा की ओर से सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगेंद्र भारती, अमरनाथ, आलोक कुमार, रोहित, मोती प्रधान, रामदेव बिंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें