एंबुलेंस कर्मचारियों ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस मौके पर कहा कि मांग पूरी न होने पर वह सोमवार को कार्य का बहिष्कार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि एंबुलेंस संघ की समस्याओं का तत्काल सरकार अथवा कंपनी निवारण नहीं करती है तो आंदोलन को धार देने का काम किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा गया कि कोरोना महामारी के दौरान भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में मृत कर्मचारियों के आश्रितों के परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। कर्मचारियों को नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी ना लिया जाए। चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को धार देने के साथ कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।