फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बलिदानी जयप्रकाश यादव

विज्ञापन
भेलमपुर ऊर्फ पंडितपुरा में कारगिल शहीद जयप्रकाश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर
विज्ञापन
भांवरकोल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मच्छटी के राजस्व गांव भेलमपुर ऊर्फ पंडितपुरा में स्थित कारगिल शहीद जयप्रकाश यादव की 27 वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को मनाई गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्राम पंचायत मच्छटी के राजस्व गांव भेलमपुर ऊर्फ पंडितपुरा निवासी जय प्रकाश यादव 20 अगस्त 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों से बहादुरी पूर्वक लोहा लेने के दौरान शहीद हो गए थे। ग्राम पंचायत प्रशासक संजय राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने शहीद को माल्यार्पण कर कहा कि जयप्रकाश यादव ने अपने कुर्बानी से हमें शाश्वत संदेश दिया है कि देशप्रेम से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। इस अवसर पर रामप्रकाश यादव, सदर विधायक किशन शाहू, जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, शहीद के पिता विजयशंकर यादव, भाई ओमप्रकाश, रामप्रकाश यादव, चाचा अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें