फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 मई से अब तक 165 शवों का हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 मई से तीन जुलाई तक 165 शवों का पोस्टमार्टम हुआ है। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी नई गाइडलाइन के तहत पोस्टमार्टम प्रक्रिया को पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन चार से पांच शवों का विच्छेदन और उनकी रिपोर्ट ऑनलाइन की जाती है।
इसमें अज्ञात शव भी शामिल हैं, जिनकी डीएनए सैंपलिंग और विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया जा रहा है। कभी- कभी शवों की संख्या अधिक होने और इंटनेट की तकनीकी खामियों के चलते ऑनलाइन रिपोर्ट भरने में विलंब हो रहा है।
सीएमओ डा. एसके पांडेय ने बताया कि चार घंटे में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूर्ण करने के दिशा- निर्देश का पूर्ण रुप से पालन किया जा रहा है। 15 मई से लेकर अब तक 165 पोस्टमार्टम हुए हैं, जिसकी रिपोर्ट ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें