फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रईसपुर गांव स्थित मकान में रविवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के पिता ने पुलिस विभाग में तैनात विवाहिता के पति सहित तीन लाेगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के भेलूपुर बजरडीहा जक्खा निवासी वीरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री सुनीता यादव की शादी रईसपुर निवासी अरविंद यादव से 22 अप्रैल 2020 को मारकंडेय महादेव मंदिर में हुई थी। सुनीता को पहले पति से एक आठ वर्ष की बेटी है।
जबकि अरविंद यादव की पहली पत्नी से दो पुत्र हैं। शादी के एक वर्ष बाद पति अरविंद यादव, सास और देवर विवाहिता के पहले पति से पैदा पुत्री को लेकर विवाद करने लगे। इस पर विवाहिता ने पुत्री को मायके भेज दिया और अरविंद यादव की पहली पत्नी से पैदा दोनों बच्चों की देखभाल करने लगी।
विज्ञापन

बावजूद इसके ससुराल के लोग सुनीता को मारते-पीटते रहे। मृतका के पिता ने बताया कि गत 16 मार्च की शाम दमाद अरविंद यादव ने फोन कर घर आने को कहा। रात करीब आठ बजे जब बेटी की ससुराल पहुंचा तो पुलिस उसका शव लेकर कोतवाली जा रही थी। मृतका का पति अरविंद यादव सोनभद्र जनपद के चुर्क थाने में दीवान पद पर तैनात है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति अरविंद यादव सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें