फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता ने पति सहित तीन पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांग को लेकर मारने- पीटने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार की देर शाम पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बढ़नपुरा निवासी विवाहिता रागनी देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 16 नवंबर 2017 को सर्वजीत कुमार के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति सर्वजीत कुमार, ससुर महेश भारती, सास कंचन देवी और अन्य दो लाख रुपये नगद और एक बाइक की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने मायके मुहम्मदाबाद के चंदनी से विदा होकर ससुराल बढ़नपुरा पहुंची, तो वहां दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और बढ़ गया। मांग पूरी न करने पर उसे घर से निकालने की ससुराली धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें