फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। क्षेत्र के बगेंद गांव निवासी लक्ष्मी देवी (35) की घर में देर शाम किसी से कहासुनी होने के बाद अनबन हो गई थी। इससे वह नाराज होकर अपने कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। भोर में परिवार के लोग विवाहिता को उठने के लिए आवाज लगा रहे थे, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी। जब खिड़की से ससुरालियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता हुक में लगे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। इधर घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। मृतका लक्ष्मी देवी के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। मृतका का मायका नगर कोतवाली के चीतनाथ मुहल्ला में है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व लक्ष्मी का विवाह धर्मेंद्र शर्मा से हुआ था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई बृजेश शर्मा बहन के ससुराल पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालेंद यादव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला समझ में आ रहा है। इस मामले में तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें