फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदगंज। थाना क्षेत्र के किशोहरी गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोहरी गांव निवासी कुनकुन बिंद की पुत्री कविता (19) की शादी कठही निवासी संजय बिंद के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। जब से शादी हुई तो पत्नी कविता मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को देर रात कविता ने गले में साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस को कविता के पिता ने दी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बताया कि मृतका के पिता कुनकुन बिंद ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को आरोपी पति संजय बिंद को उसके घर से दोपहर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें