शादियाबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
बिरनो थाना क्षेत्र के मिरजाफरपुर गांव निवासी सिनधू यादव (26) का विवाह जलालपुर गांव निवासी अनिल यादव के साथ हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई त्रिभुवन यादव ने पति अनिल यादव, ससुर धुरबल यादव के अलावा सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शादियाबाद थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद