फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लाठी-डंडे से युवक पर प्राणघातक हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव स्थित खेलुराय पट्टी में शनिवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लाठी- डंडे एवं तलवार से मार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर दिया। पीड़ित युवक ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गहमर गांव के मैगरराय पट्टी निवासी विवेक सिंह ने गहमर थाने में तहरीर दिया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वह अपने घर से अपने एक मित्र के होने वाले तिलकोत्सव कार्यक्रम में कार्य करने के लिए गांव के ही एक विद्यालय में जा रहा था। तभी खेलूराय पट्टी के कुछ लोग उसको गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। युवक का आरोप है कि उस पर तमंचे से पहले फायर किया गया। जब गोली नहीं लगी तो लाठी-डंडे एवं तलवार से उसपर प्राणघातक हमला किया गया। इससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।
युवक का आरोप है कि बताया कि उससे बारह हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक डा. रवि रंजन ने बताया कि युवक के सिर, होंठ, हाथ और पैर के अलावा अन्य कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के द्वारा गांव के ही सात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की नामजद तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें