फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में स्नान घर में मृत मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाटा गांव में बुधवार की सुबह स्नान घर में एक विवाहिता संदिग्ध स्थिति में मृत पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा (कुशहां) निवासी अशोक कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पुत्री अंजू यादव (25) की दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। अशोक यादव ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि पुत्री अंजू यादव का विवाह बीते 23 मई 2019 को मुहम्मदाबाद कोतवाली के हाटा गांव में रामबदन यादव के पुत्र अनिल यादव के साथ हुई थी। ससुराल के लोग दहेज के लिए आए दिन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। सुबह पति अनिल यादव, उसकी बड़ी बहन बिंदु देवी और बड़ी भाभी दुर्गा देवी ने पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी दूसरे लोगों से मिली तो पुत्री के ससुराल पहुंचा। वहां पुत्री मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक के पति को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक 14 माह का पुत्र भी है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें