फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के धरीकला गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव साड़ी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अहिरोली उर्फ चकहंकारी निवासी अंशू (22) की शादी 2018 के मई माह में हरिहरपुर धाम निवासी शंभू बिंद से हुई थी। मृतका के पिता रामविलास ने पुलिस को बताया कि पुत्री के पति, सास, ससुर और जेठ विवाह के बाद से ही एक लाख रुपये नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी महेश पाल सिंह ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें