फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हकीमपुर सोंठी गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव टिनशेड में गमछे के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेना। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पठकौली गांव निवासी इंदू देवी (19) की शादी बीते वर्ष हकीमपुर सोंठी निवासी रामशरण बिंद से हुई थी। सुबह विवाहिता का फंदे से लटकता मिला। उधर, घटना की जानकारी होते ही विवाहिता के पिता मिठ्ठू बिंद और परिवार के अन्य सदस्य थाने पहुंचे और विवाहिता के पति रामशरण बिंद और दादा रामकृत बिंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पति सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें