फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 12 अपराधियों की इनाम राशि में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को इनाम घोषित 12 अपराधियों की सूची जारी की। इसमें शामिल बदमाशों पर 25 से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पांच मार्च को मुख्तार की पत्नी पर 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की थी, जिसे वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने 13 अप्रैल को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। इसी तरह गहमर कोतवाली के मनिया गांव निवासी सोनू मुसहर, हरियाबाद थाना के चकफरीद निवासी सद्दाम हुसैन, नंदगंज थाना के अलीपुर बनगावां निवासी वीरेंद्र दुबे उर्फ भुट्टन, यहीं के इमलिया गांव निवासी अंकित राय उर्फ प्रदीप, बिरनो थाना के नसरतपुर निवासी अंकुर यादव, आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना के त्योखर निवासी अशोक यादव उर्फ छोटू, करीमुद्दीनपुर थाना के जोगा मुसाहिब गांव निवासी अमित राय, भांवरकोल थाना के शेरपुर खुर्द निवासी अंगद राय उर्फ लल्लन राय, सुहवल थाना के चकिया निवासी रवि बिंद और शहर कोतवाली के सकरा निवासी सोनू बिंद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जबकि शहर कोतवाली के सैय्यदबाड़ा निवासी जाकिर हुसैन पर 50 हजार का इनाम घोषित है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के 12 अपराधियों की इनाम की राशि बढ़ाई गई है, जिनकी सूची जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें