Ghazipur News: तीन महीने पहले भी महिला प्रकोष्ठ परामर्श केंद्र से समझौता के बाद आरती मायके से ससुराल गई थी। इसके बाद भी पति किसी भी बात को लेकर पुत्री से झगड़ा करता था। विवाहिता का शव लोहे की सरिया में गमछा बांधकर दीवार के होल में डालकर के दूसरी तरफ फंसाकर उसके सहारे झूल रहा था। जिस कमरे में शव झूल रहा था, उस कमरे में कोई दरवाजा भी नहीं था।
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतक फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मरदह थाना के पलहीपुर गांव निवासी आरती राजभर (25) का विवाह बीते 29 मई, 2021 को सरायगोकुल निवासी जयहिंद राजभर के साथ हुई थी। मृतका की मां मैना राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब से पुत्री की शादी हुई थी तभी से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई थी।
शव देखकर मां मैना देवी, भाई सुजीत और पिता गुडडू राजभर के रोने-बिलखने लगे। मायके पक्ष से काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने गांव के बाद थाने पर पहुंच कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया की मृतका की मां मैना राजभर की तहरीर पर पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।