फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने अबोध बालक के साथ खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद निवासी अनीता कुमारी ने शनिवार की दोपहर में अपने दो साल के पुत्र के साथ जहर खा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक के भाई सदर कोतवाली के कपूरपुर देहाती निवासी विक्की कुमार ने थाने में तहरीर दे कर अपनी बहन की दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में विक्की कुमार ने कहा है कि मेरी बहन अनीती कुमारी पुत्री नगीना राम (27) का विवाह 2017 में अदिलाबाद के कुबेर राम के पुत्र पवन कुमार से हुई थी। उन्हें एक पुत्र अरुण (2) भी था। शादी के बाद से ही दहेज में दी गई सायकिल और टीवी को खराब बता कर मोटर साइकिलि की मांग करते रहे और बहन को प्रताड़ित करते रहे। कुछ दिन पूर्व से वह अपने मायके में ही रह रही थी। 27 जून की सुबह उसका पति पवन कुमार आकर विदाई करा कर अपने गांव ले गया।। और घर ले जा कर उसके ससुर कुबेर राम, सास गीता देवी और पवन कुमार ने जहर दे कर बहन एवं भांजे दोनों का मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्चमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अशेषनाथ ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्ररवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें