फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदा लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
बिरनो गांव स्थित आवास पर मृतका पिंकी की रोती-बिलखती मां उर्मिला देवी को संभालती महिलाएं। संवाद - फोटो : सलोनी पांडेय
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिरनो गांव में मंगलवार को एक विवाहिता कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टा के फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव नीचे उतारा। लेकिन ग्रामीणों व परिजनों ने दोपहर एक बजे रोक दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक समझाने व पति सहित तीन को हिरासत में लेने के बाद शाम चार बजे मामला शांत हुआ। तब जाकर पुलिस शव कब्जे में लिया। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पति अशोक राम, ससुर उमाराम और सास लालदेवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी पिता रविंद्र राम ने तहरीर दी है कि वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कर्ज लेकर एक फरवरी 2024 को बेटी पिंकी (27) की शादी बिरनो गांव निवासी अशोक राम से की थी।
विज्ञापन

एक रिश्तेदार ने फोन करके घटना की जानकारी दी। बेटी को उसका पति, सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर टीम कमरे में पहुंची तो विवाहिता फंदे से लटक मिली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बिरनो गांव स्थित आवास पर मृतका पिंकी की रोती-बिलखती मां उर्मिला देवी को संभालती महिलाएं। संवाद- फोटो : सलोनी पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें