फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर घर से निकाला, पति सहित छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
23 अप्रैल को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में एक विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गोविंद राय निवासी सिमरन सिंह ने बताया कि 2 मई 2022 को वाराणसी के आशापुर थाना के आशापुरी कालोनी निवासी विनय कुमार सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार उपहार स्वरुप लाखों रुपये नकद, गहने (जेवर), फर्नीचर, बर्तन, कपड़े अन्य घरेलू सामान दिया था। तीन मई को ससुराल आई। परिवार में कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। इस बीच एक पुत्री भी पैदा हुई, लेकिन शादी में पिता की ओर से दी गई नकदी से ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसने इसकी पूरी जानकारी पिता को दी। इस पर पिता नात-रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचे और पति सहित ससुराल वालों को समझाया। कुछ दिनों बाद फिर ससुराल वाले उसे पीटना शुरू कर दिए। 14 नवंबर 2024 को माता-पिता की उपस्थित में पति विनय सिंह, सास पूर्णिमा देवी, ससुर दिनेश सिंह, जेठ अजीत सिंह, देवर आलोक सिंह, जेठानी गुड़िया सिंह ने उसे पीटकर सारा आभूषण छीनकर घर से निकाल दिया। फिर बीते 20 मार्च पति विनय कुमार सिंह एवं सास पूर्णिमा सिंह मायके गहमर में आए। जहां गांव के कुछ रिश्तेदारों की उपस्थिति एवं मध्यस्थता में पंचायत हुई, लेकिन पति एवं सास ने विवाहित के पिता से कहा कि जब तक हम लोगो को दहेज के रूप में वाराणसी में एक विस्वा जमीन खरीद कर नहीं दे देते है। तबतक सिमरन को घर नहीं ले जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें