फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता को घर से निकलनं का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया गोविंद गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम पति, सास, ससुर सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता मनीषा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि दो माह पूर्व मार्च माह में उसकी शादी भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया गोविद गांव निवासी धनंजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति धनंजय कुमार, सास शीला देवी, ससुर चंद्रभान और आकाश कुमार गौतम ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति धनंजय कुमार, सास शीला देवी, ससुर चंद्रभान और देवर आकाश कुमार गौतम पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें