फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जन्मों का बंधन होता है विवाह

Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ौरा में चल रहे रुद्र महायज्ञ में आयोजित संगीत मय भागवत कथा के दौरान बुधवार की देर शाम पं. अमित महाराज ने हिन्दू धर्म में विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवाह कई जन्मों का बंधन होता है। यह एक पवित्र संस्कार है। इसमें दो व्यक्तियों को एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने मानव को सभी प्राणियों में सर्वश्रेष्ठ बताया एवं कहा कि मानव को सभी प्राणियों से प्रेम करना चाहिए क्योंकि सभी की रचना पर पिता परमेश्वर की है। कहा कि मानव जीवन में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कुंड की परिक्रमा की। देर शाम कृष्ण रुक्मणी विवाह का मंचन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, सुनील, मुखराम, कन्हैयालाल, राम विलास मन्टू लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें