फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने चिह्नित किए निरक्षर

Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने रविवार को चयनित कार्य क्षेत्र मियांपुरा का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन


 सर्वेक्षण के आधार पर छात्राओं ने निरक्षर व्यक्तियों, मतदाता पंजीकरण से वंचित लोगों, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन से वंचित पुरुषों एवं महिलाओं को चिह्नित किया। इस दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों की आर्थिक स्थिति का भी अध्ययन किया।

इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि छात्राएं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ कल्याणकारी कार्यों के निष्पादन में भी अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विकास सिंह ने कहा कि समाज की दशा एवं दिशा को बदलने में छात्राएं अपनी सकारात्मक ऊर्जा का अधिक सेे अधिक इस्तेमाल करें। कार्यक्रम अधिकारी डा. वंदना सिंह ने समाज हित में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें