फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद के सरफराज के चेतक ने मारी बाजी

Tue, 21 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हरपुर स्थित परशुराम मंदिर के पास अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को साफी इंटर प्राइजेज की ओर से परशुराम चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 चेतकों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन



प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई, जिसमें प्रत्येक वर्ग में पांच चेतकाें ने दौड़ लगाई। प्रत्येक वर्ग की दौड़ तीन राउंड में हुई जिसमें प्रत्येक वर्ग से दो-दो चेतकों का चयन किया गया। फाइनल दौड़ चार राउंड में हुई। फैजाबाद के सरफराज खां का चेतक प्रथम स्थान पर रहा। वहीं देवरिया के मोहम्मद शेर अली का चेतक द्वितीय तथा चंदौली के अखिलेश सिंह का चेतक तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता कम देखने को मिलती है और इस परंपरा को टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्हाेंने हरपुर के पोखरे के सुंदरीकरण तथा दक्षिणाभिमुख हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण करने की भी बात कही।



कहा कि जल्द संग्रहालय बनाया जाएगा। जिसमें इस प्रकार के आयोजनाें में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की फोटो लगाई जाएगी। ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी इन्हें याद रख सके। इस मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, राजवंश यादव, गोरख नाथ सिंह, पंकज यादव, दिनेश जालान, साज जलाली, इंद्रपाल सिंह, दीपक पाण्डेय, धमेन्द्र  अनिल यादव, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें