फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षा में मरदह का प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के माध्यम से बाल वाटिका से कक्षा-तीन तक के छात्रों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान किया जाना है। एआपी और शिक्षक संकुल की ओर से चयनित विद्यालय में कक्षा-एक से तीन तक के 12-12 बच्चों का रेंडम सैंपल के आधार पर आकलन किया गया था। इसमें प्रत्येक कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी निपुण होने पर ही विद्यालय निपुण माना गया है। जिले में शिक्षा क्षेत्र मरदह ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मरदह विकासखंड के 85 विद्यालयों में 59 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है जो 69.4 प्रतिशत है और पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जिले में सबसे खराब स्थिति बाराचवर और नगर क्षेत्र की है। यहां पर केवल तीन विद्यालय ही निपुण घोषित किए गए हैं। भदौरा में 32, भांवरकोल छह, बिरनो 23, देवकली 29, सदर 27, करण्डा 23, कासिमाबाद चार, मनिहारी 20, मुहम्मदाबाद 32, रेवतीपुर 10, सादात पांच, सैदपुर आठ, जखनिया 25 और जमानिया ब्लाक में 38 विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी मरदह राजीव कुमार यादव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निपुण विद्यालय के रूप में उभर कर आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को जिला अधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से इस माह में प्रशंसा पत्र जारी कराया जाएगा। उन्होंने निरंतर इसी तरह आगे भी परिणाम लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसमें खराब प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी-एआरपी एवं शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें