फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में मरदह की धोबिया नृत्य टीम को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बालेश्वर पांडेय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। लोकनृत्य में मरदह की धोबिया नृत्य टीम पहले एवं लोकगीत की प्रतियोगिता में विकास खंड मरदह प्रथम एवं विकास खंड जमानियॉ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एकल गीत में रेवतीपुर पहले एवं रेवतीपुर ब्लाक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के विभिन्न विकास खंडों की एक दर्जन सांस्कृतिक टीमों ने भाग लिया। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र का वितरण जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में नागेंद्र प्रद्धताप ािसंहर्थ, कुशवाहा, योगेन्द्र राम, रामअवध यादव आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें